
सायरा – थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुने मकानों व मंदिरों से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंज़ाम देते हुए वसारावाला फला निचला गोरिया (बाली) निवासी रमेश कुमार पुत्र नेनाराम गरासिया (30) को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी ने थाना क्षेत्र के कमोल व नान्देशमा गांव में जैन मंदिर सहित दो अन्य मन्दिरों से भी चांदी की मुर्तिया व चांदी के छत्तर चोरी किए थें।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि सेमड़ गांव के भोली राम पुत्र मगन लाल जोशी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि जैन मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर भगवान आदिनाथ की मुर्ति पर चढ़ाया हुआ चांदी का मुकुट , सोने की परत की पांच मुर्तियां, जर्मन धातु के बने 2 कलश, 01 थाली, 10 कटोरे, इन्वेंटर सहित दान पेटी से नकदी को अज्ञात चोर ने चुरा लिए थें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





