
गोगुंदा -शुक्रवार को क्षेत्र के उण्डीथल गांव से भील समाज के लोगों ने पुलिस पर जबरन मारपीट करने और कारवाहीं नहीं करने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को उचित कारवाहीं करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि शराब के ठेके पर गाव के लालसिंह राजपूत ने लक्ष्मीलाल भील और उसके साथियों के साथ मारपीट कर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिस पर पुलिस ने कारवाही करते हुए कमलराम और सोहनलाल भील को घर से जबरन गाड़ी में डालकर थाने पर ले गए। जबकि पुलिस ने लक्ष्मीलाल भील ने दी रिपोर्ट पर को कारवाही नहीं की गई। अब थाने के हेडकांस्टेबल सलीम खान झूठे मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दे रहा है।
ज्ञापन में बताया कि अब लक्ष्मीलाल ने लालसिंह राजपूत के डर से गांव को छोड़ दिया है उसके साथी भी डरकर गांव में नहीं है। वहीं पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी थी लेकिन अभी तक कोई कारवहीं नहीं हुई है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





