Home » प्रदेश » राजस्व विभाग में 1908 आईटी पदों के सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व विभाग में 1908 आईटी पदों के सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

उदयुपर – राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी के निर्देश पर टीएसपी प्रदेश संयोजक हरीश मीणा ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों में 1908 आईटी पदों के सृजन की मांग की।
प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि हरीश मीणा ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में राजस्व से संबंधित अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से आमजन तक पहुँचाई जा रही हैं। ऐसे में आईटी विशेषज्ञ कर्मियों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ आमजन तक अधिक प्रभावी रूप से पहुँच सकेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता एवं उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव ने बताया उप तहसील स्तर से लेकर उपखण्ड जिला कलेक्टर कार्यालयों और सचिवालय तक आईटी कार्मिकों के पद सृजन की कार्यात्मक औचित्य रिपोर्ट ज्ञापन के साथ मंत्री को सौंपी गई ताकि इस विषय पर विभाग द्वारा शीघ्र निर्णय लिया जा सके। मंत्री हेमंत मीणा ने इस अवसर पर आईटी विभाग से संबंधित पदों के सृजन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!