Home » प्रदेश » वनवासी विद्यार्थियों को सर्दी से राहत हेतु कृ देवास, कोल्यारी और डईया में 500 स्वेटर वितरित

वनवासी विद्यार्थियों को सर्दी से राहत हेतु कृ देवास, कोल्यारी और डईया में 500 स्वेटर वितरित

उदयपुर– वनांचल शिक्षा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित फूलचंद लोढा आदर्श विद्या मंदिर, देवास में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राउंड टेबल इंडिया, उदयपुर शाखा के अर्पित लोढा एवं अरिहंत दोषी ने विद्यालय के भैया-बहिनों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर भामाशाहों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ देते हुए विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य दीदी, अभिभावकगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में मोहन विद्या आश्रम, कोल्यारी एवं डईया में भी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इन अवसरों पर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी एवं वनांचल शिक्षा समिति के कुंजबिहारी ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर तीनों शिक्षण केंद्रों में लगभग 500 विद्यार्थियों को सर्दी से राहत हेतु स्वेटर वितरित किए गए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!