
गोगुंदा – पुलिस ने सरकारी सहायता का झांसा देकर षड्यंत्र से जमीन की रजिस्ट्री कराने व बैंक में जमा करवाए गए पैसे हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी युवा कांग्रेस देहांत जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।
डीवाईएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के खेरावास निवासी कसाल पुत्र मग्गाराम भील, हीरा पुत्र बाला भील, चुन्नीलाल पुत्र भजा राम भील, भूरकी पत्नी नन्दा भील, बसंती पुत्री नन्दा भील सहित भैरूलाल पुत्र नन्दा भील ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश किया जिसमें प्रार्थियों ने बताया कि ईसवाल में 05 बीघा जमीन पर सरकारी योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर आरोपी बालू भील ने जमीन को पत्नी कमला के नाम रजिस्ट्री करवा दी। बाद में आरोपी ने बैंक खाते में जमा करवाए 06 लाख रुपए को वापस ले लिए थें। जब प्रार्थियों को जमीन हड़पने की शंका हुई तो पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश किया गया।
पेश परिवाद पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल रामा निवासी बालू भील, गणेश गमेती,गोगुंदा निवासी प्रकाश गमेती, छिपाला निवासी गिरिश सिंह, नरेश मेघवाल, बड़गांव निवासी दिनेश सिंह जोशी, शम्भुपुरा निवासी राकेश कुमावत , वाघेरी (सागवाड़ा) निवासी लोकेन्द्रसिंह सहित अन्य साथियों ने मिलकर ज़मीन हड़पने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बालू भील ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी सहायता का झांसा देकर चार बीघा जमीन को बालू भील ने डमी खातेदार रामा निवासी गणेशलाल गमेती के नाम करवा दी थी। बाद में गणेशलाल के नाम की जमीन पत्नी कमला के नाम रजिस्ट्री करवा दी। और प्रार्थियों से एक बीघा जमीन बालू भील के नाम करवा दी थी। इस पूरे मामले में आरोपियों ने प्रार्थियों को 08 लाख रुपए देने का हवाला दिया था। जबकि आरोपियों ने खाते में केवल 06 लाख ही जमा करवाए थें। बाद में इन रुपयों को भी आरोपियों ने ई-मित्र से निकलवा दिए थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





