
गोगुंदा – सोमवार को क्षेत्र के जसवंत गढ़ गुरु पुष्कर जैन सेवा संस्थान की ओर से 13वें वार्षिक पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा महाशिविर का आयोजन किया गया। महाशिविर में क्षेत्र के दूर-दराज़ गांवों से 195 रोगियों के नेत्र की जांच हुई। शिविर में करीब 150 रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
जांच के दौरान 42 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया था जिन्हें सेवा वाहिनी और बस से बिसलपुर श्री भैरव नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। उनका आवश्यक जांच के बाद सफल ऑपरेशन हुआ। बता दे कि संस्थान की स्थापना 2012 में हुई थी और अबतक संस्थान से 4,286 रोगी मोतियाबिंद का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करवा चुके हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





