
गोगुंदा – रविवार को क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर स्थित विश्वकर्मा वाटिका में श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजित किया गया। शिविर में सेरा , वाकल, मजावद सहित नान्देशमा क्षेत्र के युवाओं और महिला पुरुषों ने भाग लिया। शिविर के दौरान जिले से ब्लड बैंक की ओर से आरएनटी ब्लड बैंक और सरल ब्लड सेंटर टीम के चिकित्सक उपस्थित रहें।
प्रेम शंकर सुथार ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान 75 युवाओं सहित 4 महिलाओं ने रक्तदान किया गया जिसमें 79 यूनिट रक्तदान हुआ था। वहीं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सुथार समाज के भेरूलाल, मोतीलाल (पदराडा), मोतीलाल (गायफल), वेणी राम, ताराचंद, बंशी लाल, भंवर लाल, लेखाधिकारी छोगा लाल, जगदीश , मुकेश सहित समाज के लोग मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





