
गोगुंदा – रविवार को गोगुंदा – उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर एक ट्रेलर ने बाइक और कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाप और बेटी गंभीर घायल हो गए वहीं कार में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई। हादसे में कार और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही कुछ देर तक अवरूद्ध हो गई। सूचना के बाद हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुई कार को साइट कर हाइवे को सुचारू करवाया गया।
हाईवे एंबुलेंस टीम के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने बताया कि रविवार शाम को नया गुड़ा के समीप गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मारते हुए बाइक को भी चपेट में ले लिया था। हादसे में बाइक सवार जीराई (गोगुंदा) निवासी सत्यनारायण (41) और उसकी बेटी इशिका (18) गंभीर घायल हो गए थे वहीं कार में सवार तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई थीं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं कार में सवार लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। घटनास्थल पर जमा हुईं भीड़ ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





