
सायरा – थाना क्षेत्र के बरवाड़ा के समीप (162) ई हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस पर पथराव करने वाले और सरकारी संपति को नुकसान पहुॅचाने वाले 29 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 42 वाहनों को भी जब्त किया हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को जाखड़ो की भागल (कठार) के रहने वाले अंबालाल पुत्र खिमाराम गमेंती (38) की बरवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी इस सड़क हादसे में अंबालाल करीब 20 मीटर तक घसिटता गया और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
मौके पर पहुंचा था पुलिस जाब्ता, प्रदर्शनकारियों किया पथराव
सड़क हादसें की सूचना पर जमा हुई भीड़ से समझाईस करने के लिए वृताधिकारी सुर्यवीर सिंह राठौड सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत,,गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण सहित उच्चाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। एकत्रित भीड को समझाईस की लेकिन प्रदर्शनकारियो ने सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड का मुआवजा देने पर अडे रहे और हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया था। काफी समझाईस करने के बाद भी आक्रोशित लोगो ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी थी। जिस पर पुलिस जाब्तें ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसु गैस के साथ हवाई फायर और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा था। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस जाब्ते में शामिल गोगुंदा एएसआई भंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हैड़कांस्टेबल सुखाराम, अर्जुन सिंह, भीम सिंह, गनमेन विरेन्द्र ,कांस्टेबल शिव सिंह ,नारायण सिंह ,राकेश कुमार सहित महिला कांस्टेबल भावना डांगी घायल हो गये थे। वहीं कई सरकारी गाडिया भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पुलिस ने किये 29 आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने कारवाई करते हुए 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें राजकुमार उर्फ मिठाराम पुत्र शान्ताराम गरासिया, रामहरी पुत्र हरिमन मीणा, सुरेश पुत्र उदाराम गमेती, भगवान लाल पुत्र डालु राम गमेती, उमाशंकर पुत्र मोतीराम भील, गंगाराम पुत्र नाथुराम गमेती, लेहरीलाल पुत्र मोडाराम गमेती, छगनराम पुत्र पन्नाराम गमेती, प्रथाराम पुत्र वरदाराम गमेती, मईगराम पुत्र हिराराम गमेती, गंगाराम पुत्र सवाराम गमेती, शम्भुराम पुत्र लेहराराम गमेती, विसनाराम पुत्र भेराराम गमेती ,लक्ष्मणलाल पुत्र नवाराम गमेती, हिम्मत पुत्र मेराराम गमेती, अम्बालाल पुत्र रताराम गमेती, रूपाराम पुत्र जेताराम गमेती, उदयलाल पुत्र सवाराम गमेती, लाडुलाल पुत्र चन्दुलाल गमेती, केसुलाल पुत्र पुराराम गमेती, हिरालाल पुत्र कन्नाराम गमेती, कमलेश पुत्र नाथुलाल भील, दिनेश कुमार पुत्र कल्लाराम भील, प्रकाश पुत्र रतनलाल भील , प्रकाश पुत्र वरदाराम गमेती, मांगीलाल पुत्र लच्छीराम गमेती, उमाराम पुत्र कल्लाराम गमेती, मोहनलाल पुत्र जवेराराम गमेती सहित राजुराम पुत्र पन्नाराम गमेती शामिल है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





