
झाडोल – थाना पुलिस ने पिता के साथ मारपीट करने वाले फरार बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे ने शराब के नशें में घर में सो रहे परिवार के साथ मारपीट करतें हुए गाली गलौच की थी। बेटे ने बाप के सिर, आंख, नाक, हाथ, पीठ, पैरों पर जगह-जगह लाठीं से मारपीठ की थी जिससे बाप पूरी तरह से जख्मीं हो गया था।
थानाधिकारी फेलीराम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा निवासी नारिया उर्फ नारु पुत्र समना ने दो महिने पहले अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें उसनें बेटे बाबुलाल द्वारा रात को घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान घर में बाबुलाल की मां ककुडी बाई ,काका लक्ष्मण सहित परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने एक टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई जगदीश कुमार, कांस्टेबल, सुभाषचद्र, बालकृष्ण , ओमप्रकाश सहित जितेन्द्र गवारिया टीम में शामिल थे। टीम ने कारवाई को अंजाम देते हुए दो महिनें से फरार आरोपी बाबुलाल को गिरफ्तार किया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





