समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा व समृद्धि में आगे बढ़ने की जरूरत – मेघवंशी
रायपुर (Bhilwara) – गुरूवार को करेड़ा ब्लॉक के चिलेश्वर गांव में सालवी समाज विकास संस्थान (जगदीश) द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 8 महिलाओं सहित 211 लोगों ने रक्तदान किया। भीलवाड़ा के अरिहंत मेडिकल हॉस्पीटल व देवगढ़ स्तुति हॉस्पीटल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान संपन्न करवाया। सरेवड़ी की सुखी देवी व माया देवी, सगरेव की सुन्दर देवी, शांता देवी व शानू देवी, चिलेश्वर की प्रेम देवी व शांता देवी तथा कोशीथल की पानी देवी व श्रीदेवी ने रक्तदान किया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भंवर मेघवंशी ने कहा कि अब समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा व समृद्धि की ओर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास की आधारशिला शिक्षा ही है इसलिए वर्तमान समय में जमीन, व्यापार या अन्य में निवेश करने की बजाए सर्वाधिक निवेश शिक्षा में करने की जरूरत है, कीमती से कीमती वस्तु को बेचकर भी बच्चों की शिक्षा में निवेश करना चाहिए। मेघवंशी ने कहा कि राजनीतिक चेतना को बढ़ाने व इसके लिए संगठित होने की जरूरत है।
अपने संबोधन में भीलवाड़ा की पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी ने कहा कि समाज के शिक्षित युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट है। युवाओं को सरकारी नौकरियों के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई ताकतें संविधान पर प्रहार कर रही है, संगठित होकर उन्हें रोकने की भी जरूरत है।

संस्थान के अध्यक्ष अध्यापक दयाराम सालवी ने बताया कि शिविर में देवगढ़ के एए क्लास कांट्रेक्टर किशन लाल सालवी, गणपति घाणी के हीरा लाल सालवी, मातृकुण्डिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल सालवी, पूर्व अध्यक्ष लीलाधर सालवी, मियाला पांच बैठक के अध्यक्ष प्रकाश नागर, पूर्व अध्यक्ष जयराम, सालवी समाज विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल, गोपी लाल व सुरेश चंद्र, सचिव अध्यापक लक्ष्मी लाल, पूर्व सचिव अध्यापक नारायण लाल सालवी, उपाध्यक्ष रामचंद्र सालवी, अहमदाबाद जेबीआर ग्रुप अध्यक्ष भोजराज सालवी, ध्रुव चौखला के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल काला, जगदीश सालवी, रघुराज खेमादा, पत्रकार लखन सालवी, संपत सालवी, सुरेश सालवी, वीडीओ नारायण सालवी, अध्यापक मुकेश सालवी, अध्यापक अंबा लाल सालवी, धनराज चनिया, फूलचंद नागोड़ा, भोजराज, अध्यापक कैलाश चन्द्र, जगदीश चन्द्र, नारायण लाल, प्रकाश चंद्र, बाबू लाल, लादू लाल, भैरू लाल, धर्मेश, जमना लाल, अध्यापक व कवि देवकिशन मेघांश, राधेश्याम, एडवोकेट ममता मेघवंशी, एडवोकेट कृष्ण कुमार, डॉ. नीरज मेघवंशी व मुकेश कुमार सालवी सहित सालवी समाज के भीलवाड़ा व राजसमंद जिले के सैकड़ों लोग मौजूद थे। दयाराम सालवी ने बताया कि सभी अतिथियों को डॉ. अंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई व रक्तदाताओं को पगड़ी व माला के द्वारा अभिनन्दन किया गया।






