
सायरा – थाना क्षेत्र के बरवाड़ा हाईवे (162) ई पर गुरूवार को एक भींषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर कुम्भलगढ़ की ओर भाग रहें कार चालक को केलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इस दौरान दुर्घटना-स्थल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वहीं मृतकों के परिजनों, ग्रामीणों सहित समाजजनों ने हाईवे को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सायरा पुलिस ने समझाईस कर हाईवे को सूचारू करवाया गया है।
काम पर जा रहा था युवक, हुई दुर्घटना
गांव के स्थानिय निवासी अरविंद चौहान ने बताया कि गुरूवार सुबह को बडगांव पंचायत समिति के जाखड़ो की भागल (कठार) निवासी अंबा लाल पुत्र खिमाराम गमेती (38) चुनाई का काम करता था इसलिए बाईक से लखमावतों का गुड़ा काम पर जा रहा था। इस दौरान बरवाड़ा के समीप गुजरात की ओर से आ रहीं तेज रफ्तार कार ने अंबा लाल की बाईक को चपेट में ले लिया था। जिससे अंबा लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि मृतक अंबा लाल के एक (08) और (16) साल के दो लडके है। और परिवार में कमाने वाला अंबा लाल अकेला था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





