Home » प्रदेश » युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने करवाया मामला दर्ज

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने करवाया मामला दर्ज

सायरा – थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का कलवाणा में बुधवार देर रात को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने मकान में देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था । वहीं युवक के शव को सायरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार ब्राह्मणों का कलवाणा निवासी राकेश पुत्र लक्ष्मी लाल नागदा (26) ने बुधवार रात को मकान की छत में लगी कड़ी से फंदा लगाया था। परिजनों ने गुरुवार सुबह 7 बजें तक कमरें का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई इस पर छानबीन की तो युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा गया।
बता दें कि युवक हवन पूजन करनें का कार्य करता था और गांव में ही रहता था। वहीं युवक के दो छोटे भाई है और युवक के पिता रसोई बनाने का कार्य करते हैं। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है । युवक के परिजनों ने सायरा थाने में मामला दर्ज कराया गया जिसकी पुलिस कार्रवाई कर रहीं हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!