Home » प्रदेश » इको कार ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, तीन लोग गंभीर घायल

इको कार ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, तीन लोग गंभीर घायल

गोगुंदा– नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोगुंदा से टोल प्लाजा की ओर जा रही एक इको कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 30 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा विधुत विभाग कार्यालय के सामने हुआ। हादसे में रावलिया निवासी चेना राम पुत्र लालू राम (35), नारायणी (18) सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही हाईवे एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इको कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण हादसा हुआ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!