
गोगुंदा– मंगलवार को नेशनल हाईवे 27 पर पिंडवाडा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवको को गंभीर चोटे आई है। सुचना पर मौके पर पहुंचे हाईवे एंबुलेंस के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने दोनो घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मोटावीडा (दादिया) निवासी धर्मेश पुत्र देवाराम गमेती (20) और किशन पुत्र नेताराम गमेती (21) अपनी बाईक से कृष्ण कन्हैया होटल के समीप नागदा पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाईक में पेट्रोल भरवाने जा रहें थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





