
उदयपुर– मंगलवार को जिले के रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिस शहीद दिवस समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव को सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। शहीदों के नामों का पठन कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहिदों को श्रृद्धाजंली अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा,गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा अंजना सुखवाल,अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखमन राय ,रामेश्वर परिहार, हर्ष रत्नु अतिरिेक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, उदयपुर रेंज, तथा पुलिस उप अधीक्षकगण, थानाधिकारगण, सेवानिवृत पुलिस अधिकारीगण, पुलिस जवानों व मंत्रालयिक कार्मिको एवं शहीदो के परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के रूप में माल्यार्पण किया गया। वहीं संचित निरीक्षक गुलाब सिंह सहित रिजर्व पुलिस लाईन द्वारा परेड कमांडिग की गई। आयोजन के दौरान शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





