
गोगुंदा – मंगलवार को नेशनल हाईवे 27 पर गणेशजी गुड़ा जाने वाले पूलिए के ऊपर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकी तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार रावलिया कलां निवासी बंशी लाल गमेती अपनी पत्नी भागवती बाई, छोटे बच्चे (01) और बाइक चलाने वाले तुलसी राम के साथ ससुराल चोर वावडी जा रहे थे इस दौरान पूल के ऊपर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बंशी लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तुलसी राम को गोगुंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बंशी लाल की पत्नी और बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि बंशी लाल ने दीपावली पर ही बाईक खरीदीं थी और मंगलवार को ससुराल जा रहा था। प्रथम दृष्टता हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर का होना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





