सायरा– थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बुर्जुग की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद दीवाली की खुशियां हुई करंट हादसे मेें तब्दील थी। जानकारी के अनुसार सुआवतो का गुड़ा निवासी बसंती लाल जैन (48) दीवाली पर सुरत से गांव आए हुए थे और मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बसंती लाल ने मकान की तराई करने के लिए पानी की मोटर चालू की तो अचानक करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बसंती लाल को घायल अवस्था में गोगुंदा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





