
गोगुंदा – क्षेत्र में करीब तीन दिनों से एक बार फिर तेंदुए की खूंखार आवाज ने जनजीवन को भयभीत कर दिया है। तेंदुए के मूवमेंट और शिकार करने की झपक ने फ़ालतू जानवरों और इंसानों की रुह कांपा दी है। दो दिनों में पैंथर हमले में चार लोगों के गंभीर घायल होने के बाद, रविवार तड़के चलवा गांव में एक नर तेंदुए शावक और मादा तेंदुए के आपसी लडाई नर तेंदुआ मारा गया है। तो वहीं दूसरा पैंथर चलवा गांव में ही रहट के समीप वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया था जिसको वन विभाग की टीम ने सज्जनगढ में सुरक्षित छोडा गया हैं।
चलवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में तेंदुओ ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मीं कर चुका है। चलवा गांव व आस-पास के क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक नर, एक मादा और दो शावकों सहित चार पैंथर का मूवमेंट देखा है। तेंदुओं के आपसी लडाई में नर शावक के मारे जाने से अब ग्रामीणों में ज्यादा दहशत है, आशंका है कि कई मादा तेंदुए ने लोगों के प्रति ज्यादा हिंसक और खुंखार न हो जाए।

पिंजरे से तेंदुए की आवाज सुनकर ग्रामीण हुए एकत्रित
तेंदुए के मूवमेंट के चलते चलवा गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में रविवार तड़के एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की घुर्राहट सुनकर उसे देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। भीड़ देखकर तेंदुआ खुद को नुकसान पहुंचाए, इससे पहले वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के फॉरेस्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी, नरेंद्र पुरी गोस्वामी, तेज सिंह झाला, धर्मेंद्र मीणा, रोहित पंचाल, भूरीलाल व कमल की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए के पिंजरे से दूर किया और तेंदुए को रेस्क्यू कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में छोडा गया हैं।
इस दौरान चलवा गांव के समीप एक नर शावक मरा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात दो तेंदुए के लडाई की आवाज सुनी गयी थी। संभवत तेंदुए के आपसी लडाई में एक नर शावक मारा गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वनकर्मियों ने पैंथर के शव को पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मृत का मौकेला नर्सरी में अंतिम संस्कार किया गया हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





