Home » प्रदेश » मेवाड़ की खुशहाली की मन्नत को लेकर सांवरिया सेठ की यात्रा के लिए साइकिल पर निकले मुरली रावल

मेवाड़ की खुशहाली की मन्नत को लेकर सांवरिया सेठ की यात्रा के लिए साइकिल पर निकले मुरली रावल

उदयपुर– नागदा ब्राह्मण समाज 16 खेड़ा घाटकोपर, मुंबई के महामंत्री महेंद्र रावल पुत्र सुरेश चंद्र रावल ने उतनोल, (नाथद्वारा) निवासी समाज के युवा मुरली रावल पुत्र पन्ना लाल रावल का गरमजोशी से स्वागत किया गया। मुरली रावल ने कल्याण (मुंबई) से सांवरिया जी, मंडफिया (चित्तौड़गढ़) तक की साइकिल यात्रा पूर्ण की है। इस यात्रा का उद्देश्य मेवाड़ की खुशहाली, समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

महामंत्री महेंद्र रावल ने इस अवसर पर कहा कि मुरली जैसे ऊर्जावान और संस्कारवान युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। नागदा ब्राह्मण समाज को उन पर गर्व है।” कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भी मुरली रावल के इस अद्भुत संकल्प की सराहना की और उनके मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!