
उदयपूर– जिले के फतेहसागर झील में शुक्रवार अलसुबह एक युवती की तैरती हुई लाश लोगो को दिखाई दी। जानकारी के अनुसार युवती की लाश फतेहसागर झील के मोती मंगरी मार्ग के सामने तैर रहीं थी। शुक्रवार की सुबह को लोग मॉनिंग वॉक कर रहे थे तो झील में तैरती लाश को देखकर अचंभित रह गये। लाश को देखकर झील के पास एकत्रित हुए लोगों ने राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग को अवगत किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम के पुरूषोत्तम कुमावत व पुलिस टीम के जवानों ने ग्रामिणों की सहायता से लाश को बाहर निकालकर अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। वहीं पुलिस युवती के मौत करनें की वजह तलाश कर रहीं है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





