
गोगुंदा– गुरूवार को क्षेत्र के युवाओं के लिए सक्रिय रहने वाले कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष और सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी का जन्मदिन बड़े धूमधाम मनाया गया। कस्बे के बाइपास के समीप क्षेत्र के युवाओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए चौधरी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। चौधरी के जन्मदिन को लेकर युवाओं ने सुबह से तैयारियां कर दी थी। युवाओं ने जन्मदिन को लेकर खास तरह की मिठाइयां और केक मंगवाए गए थे। वही भारी आतिशबाजी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। रामेश्वर चौधरी ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
इस दौरान रमेश वैष्णव, गोपाल चौधरी बंशीलाल मेघवाल, गुंजन वैष्णव ,रतन दास, अविराज सिंह झाला , सुरेश तेली, रवि पालीवाल, दीक्षित , प्रवीण प्रजापत , दिपेंद्र सिंह चन्द्रावत, जिनेश जैन, गोविन्द सालवी सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





