
सायरा – गुरूवार को कस्बे में संचालित विद्या निकेतन विद्यालय में सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सम्मेलन में महिलाओं को मातृशक्ति को सप्तशक्ति जागृत करने के विषय के बारे में बताया गया।
सम्मेलन के दौरान पूर्व प्रधान मीरा मेघवाल, मुख्य वक्ता मुन्ना राव, संभाग बाल विकास परियोजना अध्यक्ष बसंती मेघवाल, सिंघाड़ा सरपंच वरदी देवी मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी उषा, पुष्पा, प्रेमलता,कुसुम, दुर्गा राजपूत ,मनु राजपूत, राधा राजपूत, भूमिका, सुरज, संगीता लौहार, भूमिका राणावत सहित 85 महिलाओं ने भाग लिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





