
उदयपूर – झीले के पेयजल को लेकर वागेरी परियोजना से जुडी तीन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त पानी होने के बाद भी ग्रामीणों को लगातार 10 दिनों से पानी नहीं मिलने पर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता को पत्र लिखकर उचित कारवाही की गुहार लगाई है।
देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त श्रीमाली ने जिला कलेक्टर को पत्र के माध्यम से बताया कि विभागीय अधिकारियों , सप्लाई एजेंसी, पीएचईडी विभाग सहित विधुत विभाग के आपसी समन्वय के अभाव और घौर लापरवाही के कारण स्थानिय ग्रामीणों को पिछले 10 दिनों से पेयजल के लिए तरसना पड रहा है।
उन्होने बताया कि वागेरी परियोजना से तुला में फिल्टर प्लांट से पानी लोसिंग तालाब पर बनी मुख्य टँकी में आता है जहां से लोसिंग सहित कड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में पेयजल दिया जाता हैं लेकिन पिछले दस दिनों से एक बूंद भी पानी नही दिया गया।
इधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अनियमित विधुत सप्लाई और ट्रासफॉमर जलने से तीन दिन पानी नही दिया गया था। लेकिन लोसिंग वेरा एनीकट पर रात को एक जेसीबी संचालक ने रात के समय अवैध रूप से भराव ले जाने के दौरान मुख्य पाइप लाइन को तोड़ दिया गया।
वहीं पीएचईडी विभाग ने बताया कि अधिकारियों ने भी पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही की गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





