
गोगुंदा– थाना क्षेत्र के भाट (राणा) गांव के समीप एक सडक हादसे में बाईक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकी दो लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ गोगुंदा थाने में मामला दर्ज कराया है।
बुधवार को बिलाडिया निवासी मोतीलाल मेघवाल (40) अपनी पत्नि लीला बाई (35) और बेटे पंकज मेघवाल (11) के साथ ससुराल जा रहा था। इस दौरान भाट (राणा) गांव के पास गोगुंदा की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया जिससे मोतीलाल बाइक से गिर गया और मौके पर मौत हो गई ।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतिलाल काश्तकारी का काम करता हैं और बुधवार की दोपहर को बेटे पंकज के दिवाली की छूटिया चल रही थी तो उसको ननिहाल सुआवतों का गुडा में छोडने जा रहा था। बता दे कि मोतीलाल मेघवाल के दो बेटे और एक बेटी है जो पढाई करते है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





