Home » प्रदेश » अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का चेतावनी धरना , एनपीएस पेंशन के आदेश की जलाई होली

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का चेतावनी धरना , एनपीएस पेंशन के आदेश की जलाई होली

उदयुपर – बुधवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की संघर्ष चेतना अभियान के दौरान संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल के नेतृत्व में जिला स्तर पर चेतावनी धरना प्रदर्शन करते हुए स्वायत संस्थाओ के पेंशन के आदेश कि होली जलाई। । वही मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा।
संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार पदोन्नति पदों के पुनर्गठन को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है अधीनस्थ सेवाओं के 12 से 14 प्रतिशत पदोन्नति के पद है तथा पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति नहीं हो रही है। इसके साथ ही कुछ विभागों में वर्षों से पदोन्नातियाँ लंबित है उसके बाद भी पदोन्नतियां नहीं की जा रही है। इसके अतिरिक्त महासंघ का मांग पत्र विगत 2 वर्षों से सरकार के पास लंबित है लेकिन सरकार की संवादहीनता के कारण कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। पदोन्नति विसंगति, वेतन विसंगति, संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण, ए एम एस से उपस्थिति एवं आर जी एच एस योजना में कटौती के विरोध में पुरजोर आंदोलन करने के लिए कर्मचारी मजबूर है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!