
गोगुंदा – सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र में संचालित विकल्प संस्थान ने एक्सपोजर विजिट के दौरान 12 गांवो की 30 बालिकाओं को उपखंड कार्यालय,बाल कल्याण, गोगुंदा थाना सहित ब्लॉक शिक्षा विभाग का भ्रमण करवाया गया।
विजिट के दौरान बालिकाओं को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे से बालिकाओं को उपखंड अधिकारी पद की भूमिका और पद की शक्तियों के बारे में जानकारी मिली।
थाना अधिकारी श्याम सिंह चारण ने बालिकाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई वहीं उन्होंने बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचनें के सुझाव दिए।
बाल कल्याण अधिकारी विनेश कुमार ने थाने में क्या-क्या काम होता है और 112 गाड़ी के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महिला कांस्टेबल भावना ने पुलिस कैसे बने और समाज में फैल रहीें कुरूतियों से पर अकुंश लगाने और निरतंर आगे बढने की सलाह दी।
वहीं ब्लॉक शिक्षा विभाग के जूनियर अकाउंट शंकर सिंह और जगदीश ने बालिकाओं को स्कूल में लड़कियों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और इस दौरान लड़कियों ने स्कूल की समस्याओं को रखा गया। जिसमें स्कूल में टीचर की कमी के चलते विषयवार तैयारी नहीं होने ,सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध नहीं होना बताया गया।
इस दौरान विकल्प संस्थान से सविता चदाणा ,ललिता लोहार, किरण कंुवर, मोतीलाल गरासिया सहित माया देवड़ा मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





