
उदयुपर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संघर्ष चेतना आंदोलन के तृतीय चरण में जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल के नेतृत्व में संयुक्त महासंघ बुधवार को उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि हाल ही में निगम बोर्ड एवं विश्वविद्यालय पर एनपीएस थोपने एवं बोनस में 25 की अन्याय पूर्ण कटौती के आदेश के शीघ्रबाद के यह धरने कर्मचारी साथियों के आक्रोश एवं अधिकारों के लिए संघर्ष की अभिव्यक्ति के परिचायक होंगे। इसके साथ ही 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले धरने प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों के हित एवं अधिकारो के संघर्ष की आगामी रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





