Home » प्रदेश » शिक्षक ने पुलिस कर्मचारी पर लगाया जबरन मारपीट करने का आरोप की कानूनी कार्रवाई की मांग

शिक्षक ने पुलिस कर्मचारी पर लगाया जबरन मारपीट करने का आरोप की कानूनी कार्रवाई की मांग

                                            पीडित के शरीर पर बनी मारपीट की खरोचें

गोगुंदा – क्षेत्र के एक शिक्षक ने पुलिस कर्मचारी पर जबरन मारपीट और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
दुर्गेश पालीवाल ने मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया कि शनिवार को पुलिस कर्मचारी हितेश यादव ने किसी मामले को लेकर थाने में बुलाया था। इस पर पालीवाल ने स्कूल समय होने का हवाला देते हुए छुट्टी के बाद आने की बात कही। यादव आग बबूला हो गया और तुरंत प्रभाव से मिलने का दबाव डालने लगा। यादव के रवैए को देखते हुए पालीवाल स्कूल संचालक श्रवण सिंह के साथ थाने पहुंचा। वहीं थाना परिसर में यादव ने पालीवाल पर अपमानजनक शब्दों और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं हितेश यादव ने पालीवाल के साथ आए श्रवण सिंह को बिना किसी बात से थाने के बाहर भगा दिया था।
पालीवाल ने यादव से शारीरिक हालात ठीक नहीं होने और अस्थमा और हृदय रोगी होने की बात बताई लेकिन यादव ने अपने रवैए को दिखाते हुए मारपीट करता रहा। पालीवाल ने कहा कि तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग दो घंटे इलाज के बाद कोर्ट में पेश कर पाबंद किया गया था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!