Home » प्रदेश » कलक्टर नमित मेहता ने कलाकारों संग भरी ‘रंगत’ आरटीओ अंडरपास पर हुआ रंगों का संगम

कलक्टर नमित मेहता ने कलाकारों संग भरी ‘रंगत’ आरटीओ अंडरपास पर हुआ रंगों का संगम

उदयपुर-‘रंगत रास्ता री’ कला उत्सव के तहत शहर की सड़कों पर सृजन और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिला कलक्टर नमित मेहता एवं यूडीए आयुक्त राहुल जैन आरटीओ अंडरपास पहुंचे, जहां उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में हो रही भित्ति चित्रकारी का अवलोकन किया।

कलक्टर मेहता ने कलाकारों की कल्पनाशीलता और श्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल शहर की सूरत को निखारने के साथ-साथ ‘कलाधनी उदयपुर’ की पहचान को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने स्वयं भी ब्रश उठाकर चित्रों में रंग भरे और इस सृजन यात्रा में सहभागिता दी।

इस दौरान कलक्टर मेहता ने कलाकारों से संवाद कर उन्हें निरंतर रचनात्मकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें शहर के नागरिकों को कला और सौंदर्यबोध से जोड़ने का माध्यम बनती हैं। इस मौके पर उत्सव के संयोजक आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा ने चित्रकारों के योगदान के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में कलक्टर मेहता, आयुक्त जैन एवं उपस्थित कलाकारों ने साथ मिलकर एक स्मृति समूह चित्र खिंचवाया, जो इस रंगीन अवसर की यादगार बन गया। ‘रंगत  रास्ता री’ उत्सव के तहत शहर के प्रमुख अंडरपास को उदयपुर की लोक संस्कृति, परंपरा और जनजीवन को दर्शाते भित्ति चित्रों से सुसज्जित किया जा रहा है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!