Home » प्रदेश » वॉटर शेड आर्गेनाइजेशन ने मनाया बाखर बाबा का 101वा‌ं जन्मदिन

वॉटर शेड आर्गेनाइजेशन ने मनाया बाखर बाबा का 101वा‌ं जन्मदिन

गोगुंदा – क्षेत्र के रावलिया कला में वॉटर शेड आर्गेनाइजेशन द्वारा बाखर बाबा का 101वा‌ जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट उदयपुर द्वारा फादर हरमन बाखर बाबा के जन्म उत्सव को लेकर ब्लॉक के नालोदर गांव में श्रमदान किया गया। जिसमें गांव की 65 महिला और पुरुषों ने 10 ट्रेंच खुदाई का कार्य किया।
बाखर बाबा और संस्थान के कार्यों के बारे ने उपस्थित ग्रामवासियों को बताया गया कि किस तरह से बाबा ने पानी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस काम की शुरुआत महाराष्ट्र के अहमदनगर से की थी जो आज 10 राज्यों के गांवों में हर साल एक दिन श्रमदान के रूप में मनाया जाता है। आज सभी के श्रमदान से गांव की सामूहिक भूमी पर ट्रेंच खुदाई का काम किया गया। यह काम गांव के लोगों ने मिलकर श्रमदान के रूप में किया।
संस्था के परियोजना अधिकारी ज्ञानप्रकाश बेरवाल ने बताया कि इस श्रमदान से बारिश का 10 हजार लीटर पानी रुकेगा। जिससे भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी। संस्थान गोगुंदा और सायरा ब्लॉक के 18 गांवों में जल प्रबंधन और कृषि विकास के साथ आजीविका विकास के काम कर रही है।
कार्यक्रम में यूनिसेफ से ब्लॉक कोर्डिनेटर भंवर सिंह सिसोदिया, देवनारायण खटीक, संस्था के कार्यकर्ता गणेशलाल गायरी, तुलसीराम लोहार उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!