
गोगुंदा – गुरुवार को नेशनल हाईवे 27 के समीप डोली होटल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ मेवाड़ी साफ़ा और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। पायलट गुरुवार को रेवदर (सिरोही) विधायक मोती राम कोली के माता जी के श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थें।
इस दौरान पार्टी के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला , जिला परिषद सदस्य नरपत सिंह चम्पावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मेघवाल, जीएसएस अध्यक्ष चेन सिंह चदाणा, रामेश्वर चौधरी, अश्ररफ खां, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, हडमत सिंह झाला, उप-सरपंच लाल कृष्ण सोनी, पूर्व सरपंच करण सिंह झाला, एडवोकेट मंगल सिंह, उप-सरपंच रावलिया खुर्द शिवशंकर जोशी, युवराज सिंह बाघेला, ढोल पूर्व उप-सरपंच पुष्कर श्रीमाली, हितेश पालीवाल सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





