
गोगुंदा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर जिलाध्यक्ष चयन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर ने कहा है कि आदिवासी समाज देश का मूल निवासी हैं इसको केवल वनवासी नहीं कहा जा सकता हैं।
ठाकुर बुधवार को जिलाध्यक्ष चयन के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहकर उनका अपमान कर रही है जबकि आदिवासी देश की मुख्यधारा से जुडे हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक वकील द्वारा दलित समाज से बने न्यायाधीश को चप्पल फेंकी थी। वह मनुवादी विचारधारा हैं और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करने वाली ताकते हावी हो रहीं है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रर्यवेक्षक चेतन डूडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष चयन के लिए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की राय ली जा रही हैं । यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और हम सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष चयन के लिए एक मत है।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोनक गर्ग, अभिमन्युसिंह झाला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति हरीसिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, महासचिव प्रहलादसिंह झाला, एडवाकेट युवराजसिंह बाघेला, शिवशंकर जोशी, युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ शेख, करणसिंह झाला, लाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, ओम प्रकाश जोशी, फतेहसिंह झाला, किरण सिंह, पन्नालाल मेघवाल, बरकत अली, जब्बरसिंह चदाणा, केसूलाल खेर, उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राणावत, रामेश्वर चोधरी, दीपेश नंदावत, अमराराम गमेती गिरवर चोधरी, एडवोकेट दुगेश मेघवाल,किशनसिंह घाटा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, ओबीसी अध्यक्ष भेरूलाल सुथार, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नारायण मेघवाल, अभयसिंह झाला, सहकारी समिति अध्यक्ष कालू सिंह वागडा, तोलाराम गुर्जर, विमल जैन, जब्बरसिंह, हितेश पालीवाल, हितेश माली, फतेहसिंह, भंवर सिंह मादा, डॉ पप्पू गरासिया, गिरवर सिंह राणावत सहित बडी संख्या में जन प्रतिनिधि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





