Home » प्रदेश » गोगुंदा पुलिस की एक महिने में दुसरी बड़ी कार्यवाही, 01.25 करोड़ का डोडा चूरा सहित कार

गोगुंदा पुलिस की एक महिने में दुसरी बड़ी कार्यवाही, 01.25 करोड़ का डोडा चूरा सहित कार

गोगुंदा – थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाे के परिवहन के विरूद्ध एक महिने में दुसरी बड़ी कार्यवाही करतें हुए 01.25 करोड़ का डोडा चूरा सहित इनोवा क्रिस्टा कार को जब्त किया है।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पुलिस टीम ने गत दिनों ईसवाल कुम्भलगढ मार्ग पर अमरचन्दीया तालाब के पास नाकाबन्दी की थीं। इस दौरान लोसिंग की तरफ से दो कार तेज गति से आई। जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया था लेकिन दोनों ने कारों को रोकनें के बजाया तेजगति से भगाने लगे थें। इस दौरान पास में खडे कास्टेबल योगेन्द्र सैन ने टायर ब्रेकर स्टीक डाली तो दुसरे नम्बर पर आ रही ईनोवा क्रिस्टा कार के आगे टायर ब्रस्ट हो गये। उसकेे उपरान्त भी ईनोवा क्रिस्टा कार के चालक ने कार को नही रोका। दोनो चालक कारो को हाईवे पर कुम्भलगढ की तरफ भगा ले गये। जिस पर टीम ने दोनो गाडियों का पीछा किया तो टायर ब्रस्ट वाली ईनोवा कार के खलासी साईड से एक बदमाश ने पुलिस वाहन पर 07-08 राउण्ड फायर किये। जिस पर जवाबी कार्यवाही में टीम ने गाडी के टायर पर फायर किये। दोनों इनोवा कार में एक कार आंखो से ओझल हो कुम्भलगढ की तरफ चली गई व दुसरी ईनोवा क्रिस्टा कार का पीछा कर कठार गांव से बाहर गाडी को दोनो तरफ से घेर लिया। जिस पर कार चालक व उसका साथी ईनोवा क्रिस्टा कार को रोड के किनारे खडा कर पहाडी व जंगल में अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। ईनोवा क्रिस्टा कार की तलाशी ली गई कार में काले रंग के 25 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। जिसका वजन कुल 496 किलों 89 ग्राम पाया गया । जिसकी बाजार कीमत करीब 01.25 करोड रूपये आकी जा रहीं है।

कारवाही के दौरान एएसआई हितेश कुमार, हैड कास्टेंबल चरण सिंह, मोहम्मद सलीम, कास्टेंबल रामस्वरूप ,भूपेन्द्र , विरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह , नारायण सिंह , सत्यनारायण ,सतीश सहित चालक अजीत सिंह शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!