
गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार शाम को एक घंटे के भीतर दो सड़क हादसे घटित हो गये । गनीमत रही की दोनों ही हादसों में कोई जनहानि हताहत नहीं हुई है। बता दें कि जंगलिया मोहडी के समीप रोडवेज बस पलटनें से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने बड़ी सूझबूझ से बस से सवारियों को सुरक्षित बहार निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गोगुंदा पुलिस सहित एंबुलेंस टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं कुछ ही देर बाद नेशनल हाईवे 27 पर कीर्तिराज होटल के सामने उदयपुर से गोगुंदा आ रहे दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गये दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं जिसमें लक्ष्मण गमेती और कैलाश गमेती शामिल हैं मौके पर पहुंची हाइवे एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल रेफर किया है।
इधर बस चालक राय सिंह ने बताया कि बस में करीब 27 से 28 सवारियां थीं जो अंबा जी से उदयपुर जा रही थी। जिसमें उदयपुर, राजसमंद सहित कई जगहों की सवारियां सफर कर रही थी। उन्होंने बताया कि जंगलिया मोहडी के समीप आगे चल रही एक निजी बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया था। और रोडवेज बस पास बने गड्ढे में उतर गई। बस में पांच सवारियों को गंभीर चोटें बताईं जा रही है जिसमें प्रकाश सुखला, नेहा, तुलसी, गजानंद शामिल हैं। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
लोगों ने लगाएं लापरवाही के आरोप
बस दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुईं भीड़ ने हाइवे ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाएं है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लाइटें हमेशा बंद रखीं जातीं हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे घटित हो रहें हैं। वहीं हाइवे पर काम चल रहा है जिसके कारण भी वाहन चालकों को हमेशा खतरा बना रहता है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह में बेकरियां से लेकर गोगुंदा नेशनल हाईवे 27 पर 5 से 6 हादसे घटित हुए थे जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





