
गोगुंदा – मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाल के ग्रामीणों ने नरेगा पर रोजगार नहीं मिल पाने से नाराज़गी जताई है। ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरि सिंह झाला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और समय रहते रोजगार नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया कि कहीं बार विकास अधिकारी को लिखित रूप सूचना देने के बाद भी आदीवासी लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परिवार का गुजारा करने के लिए प्रवास पर पलायन करना पड़ रहा है। राजनैतिक दबाव के कारण लोगों को काम नहीं मिल रहा है। ज्ञापन के जरिए प्रशासन को चेतावनी भी दी है जिसमें ग्रामीणों ने 7 दिन के भीतर रोजगार की मांग की हैं। अगर रोजगार नहीं मिल पाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
इस दौरान नाल उप-सरपंच प्रभुलाल, पूर्व उप-सरपंच पुना राम, पुरा राम, पूर्व उप-सरपंच लोगर लाल , छगन लाल, तख्ता राम, खेता राम सहित वार्डपंच चमनलाल मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





