
गोगुंदा– सोमवार को नेशनल हाईवे 27 पर दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर दिया। सड़क हादसे में एक होटल संचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को नेशनल हाईवे 27 मोकेला के समीप संगम होटल के संचालक रूपलाल तेली (60) खाखडी से व्यापारिक प्रतिष्ठान संगम होटल पर जा रहें। कृष्ण कन्हैया होटल के सामने कट से दूसरी तरफ मुड़ने वाले थें कि पिंडवाडा की और से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया और रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर पास के होटल संचालकों ने ट्रेलर चालक की कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।
बता दें कि रूपलाल के हाईवे के समीप संगम होटल के नाम से व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। वहीं रूपलाल के चार बच्चे हैं वो भी होटल का संचालक करते हैं।
गौरतलब है कि हाइवे पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों से वाहन चालकों में भी भय व्याप्त है। हाइवे पर चलने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे कभी भी हादसा घटित हो जाता है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





