Home » प्रदेश » उदयपुर शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन-जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह

उदयपुर शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन-जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह

उदयपुर – शनिवार को उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने व महिला कांग्रेस के विजन को धरातल पर उतारने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

उदयपुर शहर अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप ने कहा कि शीघ्र ही एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ना है और हर वर्ग की महिलाओं को इस मंच से जोड़ना है।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव हितांशी शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव नादिरा बानो व ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी ने भी संबोधित किया।

हितांशी शर्मा ने आगामी नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर बल दिया।

जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में महिला कांग्रेस की बहनों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे कई विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस को एक मजबूत संगठन के रूप में सामने लाया जाएगा जो महिलाओं के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रवीण कौसर, मधु सालवी, महिमा चुग, तरन्नुम, यास्मीन बानो, हीना खान, कविता सिंह, नेहा कुमावत, मोनिका गुर्जर, शालिनी भटनागर, मंजू मेनारिया, सुरभि खत्री, वर्षा भावसार, कनिष्का श्रीमाली, चंदा चौधरी व हर्षित प्रजापत आदि उपस्थित रही।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!