Home » प्रदेश » भीलू राणा जयंती पर निकली भव्य वाहन रैली, सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग हुए शामिल

भीलू राणा जयंती पर निकली भव्य वाहन रैली, सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग हुए शामिल 

गोगुंदा – कस्बे में रविवार को राजस्थान भील समाज विकास समिति के तत्वावधान में भीलू राणा जयंती को लेकर भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में सैकड़ों आदिवासी समुदाय के महिला – पुरूषों सहित सैकड़ों युवक – युवतियों ने भाग लिया था।

कस्बे के महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल से शुरू हुई वाहन रैली में बाइक, कारें, ट्रेक्टर सहित जीपें शामिल शामिल थी। रैली के दौरान युवक युवतियों ने डीजे की धून पर नाचते हुए दिखाई दिए। वाहन रैली राजतिलक स्थल से, बाइपास चौराहे, बस स्टैंड, मालियो का चौरा सहित मुख्य बाजार होते हुए पुनः राजतिलक स्थल पहुंची जहां समापन हुआ।

भीलू राणा और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

भीलू राणा जयंती को लेकर राजस्थान भील समाज विकास समिति ने पूर्व में ही तैयारियां कर दी थी। वाहन रैली में भीलू राणा, भगवान शिव सहित श्रीगणेश भगवान के किरदार बनकर भी कलाकार रैली में पहुंचे जो लोगों के लिए आकर्षक दृश्य रहा । वहीं राजतिलक स्थल पर स्थित भीलू राणा और बाइपास चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विकास समिति के सदस्यों सहित पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा ने माल्यार्पण कर नमन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया रैली का स्वागत

रविवार को भीलू राणा जयंती को लेकर आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित वाहन रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी के नेतृत्व में पंचायत समिति के बाहर वाहन रैली का गर्मजोशी से पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं भीलू राणा और महाराणा प्रताप की तस्वीर पर तिलक लगाकर माल्यार्पण की गई।

इस दौरान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला , मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप गमेती, मंडल प्रतिनिधि डीसी मेघवाल, मुकुल, महामंत्री सुरेश सोनी, नार सिंह देवड़ा, किशन सिंह झाला, कल्याण सिंह, दिनेश वैष्णव, गोपाल वैध सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!