
उदयपुर– सेवा पर्व के तहत चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के बरसों से लंबित प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण कर राहत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में बड़गांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत थूर में शनिवार को शिविर हुआ। इसमें जमीन के बटवारे को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद सामने आया। थूर ग्राम पंचायत मुख्यालय के थूर राजस्व ग्राम में शामलाती कृषि भूमि का न्यायालय में वाद चल रहा था। जिसके खसरा नम्बर 1566 रकबा 0. 1000 हे0 जिसमें खातेदार ईश्वर पुत्र नन्दा, हेमराज पुत्र बरवत राम, देवीलाल पुत्र भेरा की शामलाती कृषि भूमि है। उपरोक्त खातेदारों के मध्य बिना हक/ हिस्से बाबत् पाली-डोली का वर्षों से विवाद चल रहा था। कई बार पटवारी द्वारा सीमा जानकारी, मौका कब्जा आदि देखा गया किन्तु खातेदारों को कभी भी सन्तुष्टि नहीं हुई। शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल एव नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित द्वारा खातेदारों के बीच समझाइश कर, समझौता करवाया गया। मौके पर आरआई गणपतलाल शर्मा तथा पटवारी सेजल कुमावत द्वारा बटवारा प्रस्ताव तैयार कर अमल दरामद कराया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





