
सायरा – क्षेत्र के करदा में संचालित साधना पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों को लेखन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया था। वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शनी दिखाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल सहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर पायल राजपूत , द्वितीय स्थान दीपक मेघवाल सहित तृतीय स्थान निर्भय सिंह सोलंकी हासिल किया था । विद्यालय की संचालिका प्रेमलता आमेटा ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





