Home » प्रदेश » लद्दाख सहित देश की विविध विरासत को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

लद्दाख सहित देश की विविध विरासत को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

उदयपुर– गुजरात गौरव पुरस्कार से सम्मानित ख्यात छायाकार दिनेश पंचोली की चार दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को अंबामाता स्कीम स्थित टखमण आर्ट गैलरी में आरंभ हुई। यह प्रदर्शनी गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित की गई है।
उद्घाटन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी, इंदौर के वरिष्ठ छायाकार कैलाश सोनी, टखमण सचिव संदीप पालीवाल और फोटो जर्नलिस्ट राकेश शर्मा ‘राजदीप’ ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उल्लेखनीय है कि पंचोली की यह दसवीं एकल प्रदर्शनी है, जिसमें उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्राओं के दौरान कैमरे में समेटे गए 50 से अधिक चुनिंदा छायाचित्र प्रदर्शित किए हैं। इनमें लद्दाख की हिमाच्छादित पर्वत श्रेणियां, शांत झीलें, शेखावाटी की हवेलियों के भित्तिचित्र और गुजरात के प्राचीन स्मारकों की स्थापत्य कला के जीवंत दृश्य कला रसिकों को आकर्षित करते हैं।
वरिष्ठ चित्रकार डॉ. रघुनाथ सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल फोटोग्राफी प्रेमियों बल्कि कलाकारों और आमजन को भी भारत की सांस्कृतिक विरासत की सौंदर्यपूर्ण यात्रा से साक्षात्कार कराती है।
इस अवसर पर युगल किशोर शर्मा, ललित शर्मा, सी पी चौधरी, सुरेश पालीवाल, देवेन्द्र श्रीमाली, लोकेश तलेसरा, ममता मेहता सहित कई अन्य उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 6 अक्टूबर तक निरूशुल्क देखी जा सकती है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!