
गोगुंदा – कस्बे में शुक्रवार देर शाम को तेज बारिश के चलते गिरी आकाशीय बिजली ने दो बेजुबान पक्षियों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक पक्षी की मौत हो गई जबकि एक बूरी तरह से घायल हो गया था।
क्षेत्र के रणकपुर रोड बाइपास चौराहे के समीप बाबा रामदेव डेयरी के संचालक बंशी लाल मेघवाल ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी थी । इस दौरान पास के पेड़ पर बैठे पक्षियों में से दो बगुले बिजली के झटके से पेड़ से गिर गये थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी है वहीं दूसरा पक्षी भी घायल बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पास में विधुत पोल लगा हुआ था जिस पर लगे बिजली के तार भी टूट गये है । वहीं हादसे के दौरान जहां बिजली गिरी वहां आस-पास कोई नहीं था जिससे बड़ी हानी होते हुए बच गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर से सायरा और गोगुंदा सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई थी जो देर शाम तक भी जारी है। आकाशीय बिजली गिरने के बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





