Home » प्रदेश » भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत, आबू रोड दौरें पर थे प्रदेश महामंत्री

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत, आबू रोड दौरें पर थे प्रदेश महामंत्री 

गोगुंदा – शनिवार को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल का टोल नाके पर दुपट्टा ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री उदयपुर से आबू रोड के निजी दौरें पर थे। इस दौरान पुर्व प्रधान पप्पू राणा भील, , मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप गमेती, मंडल प्रतिनिधि डीसी मेघवाल, मुकुल, महामंत्री सुरेश सोनी, उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह राजपूत, नरेश पालीवाल, गोपाल, ओम सिंह, धीरज खटीक, शंकर गमेती, उपाध्यक्ष पवन सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

प्रदेश महामंत्री ने गोगुंदा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जब भी गोगुंदा आता हूं तो महाराणा प्रताप के स्वाभिमान और संघर्ष के दिन याद आते हैं। उन्होंने कहा कि राणा प्रताप की देशभर में जब बात होती है तो सबसे बड़ा सम्मान मिलता है, वो एकलिंग जी के दिवान थें। ऐसे महापुरुष मेवाड़ से रहें। मैं उनके प्रति हमेशा श्रद्धा व्यक्त करता हूं ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!