
उदयपुर– खैरथल (तिजारा) में चल रही 19 वर्षीय स्कूली छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया है। दलाधिपति प्रकाश माली ने बताया कि कोच राजकुमार के निर्देशन एवं कप्तान शुभम जाट के नेतृत्व में उदयपुर जिले की छात्र टीम अपने सभी लीग मैच जीत कर ग्रुप में विजेता रही उसने एक के बाद एक सभी चारों लीग मैच जीते। दल प्रभारी विजेश ओडिच्य एवं सह प्रभारी पुनीत मेनारिया ने बताया की खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उदयपुर ने सलूंबर, बावलवाड़ा, श्रीगंगानगर और जयपुर ग्रामीण को हरा कर सुपर लीग में प्रवेश किया।
कैप्शन
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





