
गोगुंदा – गुरूवार को नेशनल हाईवे 27 के समीप विश्वकर्मा वाटिका में श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार सेवा संस्थान के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्थान ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा । रक्तदान में सेरा, वाकल और मजावद के लोग शामिल होंगे।
बैठक में सोहनलाल सुथार, मोतीलाल सुथार, गोपी लाल सुथार, खुबी लाल, भेरु लाल, मोतीलाल, बंशीलाल, भेरुलाल (रावलिया), रमेश, पुनम चंद, नाथु लाल सुथार सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





