Home » प्रदेश » सहकार सदस्यता अभियान का हुआ शुभारम्भ

सहकार सदस्यता अभियान का हुआ शुभारम्भ

गोगुंदा– राज्य सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोडकर सहकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुॅचाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 2 से 15 अक्टुम्बर तक चलने वाले “सहकार सदस्यता अभियान” का शुभारम्भ गुरूवार को कॉस्टीट्युशन क्लब जयपुर में किया गया।
इसी क्रम में उदयपुर जिले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ गोगुंदा पंचायत समिति भवन में विधायक प्रतापलाल गमेती की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पु राणा, मण्डल अध्यक्ष निखिल कोठारी, विजयबावडी सहकारी समिति अध्यक्ष नाहर सिंह देवडा, सरपंच कालुलाल गमेती, तथा मण्डल संयोजक डी.सी. मेघवाल उपस्थित थे। गमेती ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए आमजन से सहकारिता आन्दोलन में जुडकर अपने जीवन स्तर को श्रैश्ठता की ओर ले जाने की अपील की।
बैंक प्रबन्ध निदेशक डॉ मेहजबीन बानो ने सहकार सदस्यता अभियान के तहत दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सहकारी तंत्र के सभी साथियों को इस अभियान के दौरान तन मन से सहयोग करने के लिए निवेदन किया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के लोकेश जोशी, उप रजिस्ट्रार, उदयपुर एवं प्रियंका मीणा, सहायक रजिस्ट्रार जयपुर व अभियान प्रभारी उदयपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन वैभव गौड, वरिश्ठ प्रबन्धक, उदयपुर सीसीबी द्वारा किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!