
गोगुंदा – गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के दौरान बालू भील को भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। बालू भील को सौंपी जिम्मेदारी के बाद उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इस दौरान बालू भील ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भी संकल्प लिया है।
उल्लेखनीय है कि बालू भील कांग्रेस पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गोगुंदा विधानसभा के यूथ कांग्रेस के चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव पूरे संभाग में सर्वाधिक मतों से जीता था। उनकी लगातार सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यूथ कांग्रेस उदयपुर देहात का कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थीं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डूंगरपुर विधानसभा का भार सौंपा, जिसे भी उन्होंने बख़ूबी से निभाया था। जिम्मेदारी का निरंतर सक्रियता से निभाने का कार्य देखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भीलवाड़ा शहर और देहांत का पीसीसी पर्यवेक्षक की नियुक्त दी है ।
इस दौरान देहात कांग्रेस जिला महासचिव कुशलेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शक्ति सिंह झाला, देहात जिला कांग्रेस कमेटी (पर्यावरण प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा, जिला महासचिव दिनेश जोशी और मोहित चौधरी ने भी पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए बालू भील को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





