
उदयपुर – गुरुवार को देशभर में दशहरा पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कहीं जगहों पर लंकापति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के बड़े – बड़े पूतले तैयार किये गये थे।
जिले में भी दशहरा पर्व को लेकर न्यू केशव नगर कॉलोनी में भी रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक चंद्रायान द्वारा 25 फीट का पुतला बनाया गया था। जिसका भव्य आतिशबाजी के साथ कॉलोनी के महिला,पुरुषों व बच्चों के द्वारा दहन किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





