Home » प्रदेश » शारदीय नवरात्रि हुई सम्पन्न, जयकारों के साथ हुआ अंबे गौरी का जल विसजर्न

शारदीय नवरात्रि हुई सम्पन्न, जयकारों के साथ हुआ अंबे गौरी का जल विसजर्न

गोगुंदा – कस्बे में बुधवार को शारदीय नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कस्बे से निकली अंबे गौरी की सवारी में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। अंबे गौरी के विसर्जन शौभायात्रा में डिजे साउंड की धून पर भक्तों ने खूब ठीरके के साथ जयकारे लगाएं।
मां चामुण्डा गरबा महोत्सव समिति मालियो का चौरा की ओर अंबे गौरी की 7 फ़ीट ऊंची मूर्ति का विसर्जन राणेराव तालाब पर हुआ वहीं दूसरी तरफ सिरिया देवी गरबा मंडल की ओर से अंबे गौरी की बड़ी तस्वीर को फूल मालाओं से सजाया गया और कस्बे के मुख्य बाजार से शुरू हुई शौभायात्रा राणेराव तालाब पहुंची और अंबे गौरी की पूजा अर्चना की गई। वहीं मां चामुण्डा गरबा समिति द्वारा अंबे गौरी की मूर्ति को जल में विसर्जित किया गया।

सरिया देवी गरबा मंडल के आरआई दया लाल प्रजापत, अध्यक्ष मिठालाल गवारिया, उपाध्यक्ष विरेंद्र प्रजापत, कलाकार नारायण प्रजापत, सचिव रोशन प्रजापत, समाज सेवी मीठा लाल, दिनेश, गणेश प्रजापत, वरदी चंद्र, मांगी लाल, दया लाल सहित कार्यकारणी के कई आयोजनकर्ता शामिल रहें।

वहीं दूसरी ओर मां चामुण्डा गरबा महोत्सव समिति के कमलेश भोई,मनीष भोई, डॉक्टर अजय मोची,कमलेश तेली,ख्याली लाल कुम्हार,हेमंत भोई,कौशल भोई,मुकेश भोई,प्रदीप भोई,प्रकाश कुम्हार,चेतन भोई,चेतन कुम्हार, ललित, सुजल भोई,प्रकाश भोई,सोनू भोई,लोकेश माली,बबलू भोई ,शांति लाल भोई,खेमराज गायरी,लोकेश भोई,लक्की आचार्य,तरुण लखारा,मोहित लोहार,आयुष,जीतू भोई सहित कई आयोजनकर्ता शामिल थें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!